Rajasthan News: कांग्रेस स्क्रींनिंग कमेटी की बैठक के बाद बोले सीएम गहलोत, कहा-'सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट'

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और जीत की संभावना के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। पीएससी के गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी ने अभी 200 सीट के बारे में चर्चा की है। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और इसके सदस्यों के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।

सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट

सीएम गहलोत ने बैठक से पहले कहा कि टिकट वितरण सर्वे के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। हमसे लोगों को कोई शिकायत भी नहीं है। अगर विधायक से किसी को शिकायत है तो सर्वे रिपोर्ट है। सर्वे के फीडबैक पर सब कुछ निर्भर करेगा। बैठक के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सभी सीट के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जो नाम आए थे। उनसे और सर्वेक्षण के आधार पर आए नामों को मिलाकर चर्चा हुई। सभी सीट के संबंध में चर्चा हुई। अभी चर्चा जारी रहेगी। केंद्रीय चुनाव समिति जब बुलाएगी तो हम आएंगे। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक फिर से होगी।

ashok gehlot

जिताऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस जीतने वाले उम्मीदवार को ही प्रत्याशी बनाएगी। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस जितवा प्रत्याशी को ही टिकट देगी। आपको बता दें कि राजस्थान की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा। वही मतगणना के बाद चुनावी नतीजे 3 दिसंबर 2023 को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+