Rajasthan News: सीएम गहलोत ने किया निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज़ादी का अन्नपूर्णा महोत्सव' आज़ादी की 76वीं वर्षगांठ पर संविधान की मूल भावना के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ किया। खाद्य सुरक्षा के इस महायज्ञ में 1 करोड़ से अधिक वंचित परिवारों हेतु आहार सुनिश्चितता का लक्ष्य निर्धारित है। यह योजना वंचितोन्नयन में एक नया अध्याय है।'













Click it and Unblock the Notifications