Rajasthan News: सीएम गहलोत ने किया राजस्थान हाउस के नए भवन का शिलान्यास, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में राजस्थान हाउस के नए भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि नए भवन का शिलान्यास शुभ होगा और राजस्थान में भी सब शुभ होगा।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में राजस्थान हाउस के नए भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम गहलोत के साथ पीडब्लयूडी मंत्री भजनलाल जाटव और मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। दिल्ली में राजस्थानी की कला और संस्कृति की झलक के साथ प्रदेश के लोगों को सभी सुविधाएं देने के लिए राजस्थान हाउस का नया भवन तैयार होगा। आपक बता दें कि सीएम गहलोत ने बजट के दौरान राजस्थान हाउस के पुर्निर्माण की घोषणा की थी।
सीएम गहलोत ने कहा नए भवन का शिलान्यास शुभ होगा
सीएम गहलोत ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि इस भवन का शिलान्यास शुभ होगा। राजस्थान में जो माहौल बना हुआ है वह भी शुभ होगा। उन्होंने कहा इस बार जनता का मूड देखकर लगता है कि हमारे पक्ष में माहौल बना हुआ है। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि वे हमारी सरकार की योजना और काम पर बात करें। उन्होंने कहा कि हम उन्हें धर्म और जाति के आधार पर लोगों को गुमराह नहीं करने देंगे और हमनें प्रदेश में हमारे 5 सालों के शासन के दौरान अनेक महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान खोले हैं। हमने राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार भी लागू किया। बाकी हम फैसला लेने के लिए इसे जनता पर छोड़ते हैं।
राजस्थान के लोगों को दिल्ली में मिलेगी सहूलियत
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि सर्किट हाउस, डाक बंगला और राजस्थान हाउस जैसी जगहें विकसित होनी चाहिए। जिससे यहाँ राजनीतिक लोग ठहर सके। सीएम गहलोत ने कहा कि मंत्रियों और राज्यों के सीएम को सरकारी गेस्ट हाउस में ही रूकना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब नया भवन बनने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोग राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications