Rajasthan News: सीएम गहलोत ने नए जिलों के गठन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुप्रतीक्षित नए जिलों का गठन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'अक्षरशः निभाया वचन किया नए जिलों का गठन। क्षेत्रफल में सबसे बड़े राज्य राजस्थान में अपेक्षाकृत जिलों की संख्या कम थी। कहीं-कहीं तो जिला मुख्यालय की दूरी 200 किमी से ज्यादा थी। सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने में कठिनाइयां आ रहीं थी। आज हर ढाणी तक बचत, राहत, बढ़त सुनिश्चित करते हुए बहुप्रतीक्षित नए जिलों का गठन किया गया है। इस ऐतिहासिक दिन की समस्त राजस्थानवासियों को हार्दिक बधाई।'













Click it and Unblock the Notifications