Rajasthan News : सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद पर दी तहे दिल से मुबारकबाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के अजीम तरीन मौके पर दिली मुबारकबाद दी है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के अजीम तरीन मौके पर तहे दिल से मुबारकबाद दी है। सीएम गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का यह त्यौहार इबादत के मुकद्दस महीने रमजान के बाद हम सबके लिए खुशियों का पैगाम लेकर आता है। परवरदिगार रहमतों और बरकतों के इस महीने में सबकी इबादत, दुआएं और दिली तमन्नाएं कबूल करें। उन्होंने बेइंतहा खुशी के इस मौके पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि राज्य में आपसी मोहब्बत और भाईचारे की जो शानदार मिसाल अब तक रही है। उसे और ज्यादा मजबूत बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications