Rajasthan News: सीएम गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज से एक वर्ष पहले श्री @RahulGandhi ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा ने भारत के लिए जो किया वह वास्तव में अद्वितीय और परिवर्तनकारी रहा। इसने विभाजनकारी शक्तियों से जूझ रहे देश को एक नए शांतिपूर्ण भविष्य की आशा प्रदान की तथा प्रेम और एकता के धागे में पिरोया। लोग इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़े, क्योंकि पहली बार कोई प्रिय नेता उनके साथ चल रहा था, उनकी चिंताओं को सुन रहा था और उनके साथ खड़ा था। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महंगाई, गिग वर्कर्स, सामाजिक सुरक्षा संबंधित जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनका सकारात्मक परिणाम निकला है। राजस्थान देश में सबसे सस्ते ₹500 के सिलेंडर, गिग वर्कर्स कानून व सामाजिक सुरक्षा की अभूतपूर्व योजनाओं से यात्रा के उद्देश्यों को सार्थक रूप से पूरा कर रहा है। #BharatJodoYatra की वर्षगांठ पर मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि लोकतंत्र संरक्षण और जन कल्याण के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। भारत जोड़ो यात्रा भारत को एकजुट करके रहेगी।'













Click it and Unblock the Notifications