Rajasthan News: सीएम गहलोत ने कांग्रेस गारंटी यात्रा के प्रभारियों और समन्वयकों को दी बधाई, जानिए वजह
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर शुरू की गई कांग्रेस गारंटी यात्रा के लिए मनोनीत सभी प्रभारियों और समन्वयकों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस की गारंटियों का लाभ राजस्थान के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' शुरू की जा रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए मनोनीत सभी प्रभारियों व समन्वयकों को शुभकामनाएं। हमारा लक्ष्य है कि #कांग्रेस_की7गारंटी से राजस्थान के हर गांव-कस्बे को फायदा मिले।'













Click it and Unblock the Notifications