Rajasthan News : सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने किया महंगाई राहत कैंप का अवलोकन, जानिए पूरा मामला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले की ग्राम पंचायत खाम्बल में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और लाभान्वितों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने सिरोही जिले की ग्राम पंचायत खाम्बल में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया और पात्र आमजन को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। इस अवसर पर लोढा ने कहा कि आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन कैम्पों का आयोजन किया है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन से कहा कि वे व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कैंप में उपस्थित जनसमूह को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर आवश्यक दस्तावेजों के बारें में जानकारी प्रदान की।
सिरोही में 1 लाख 31 हजार 246 परिवारों का पंजीयन
सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों में अब तक जिले में 1 लाख 31 हजार 246 परिवारों का पंजीयन हुआ है। जिसमें गैस सिलेंडर योजना में 43 हजार 43, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फुड पैकेट योजना में 93 हजार 269, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 82 हजार 621, महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 60 हजार 649, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 43 हजार 353, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1 लाख 10 हजार 757, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1 लाख 10 हजार 757, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 57 हजार 302, मुख्यमंत्री कृषि बिजली योजना में 8706 एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 5974 लोगों का पंजीयन हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications