Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट को लेकर दिल्ली में कही यह बड़ी बात, जानिए क्या बोले सीएम

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम गहलोत ने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सचिन पायलट को लेकर बड़ी बात कही है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी कांग्रेस में ऐसी परंपरा नहीं देखी है कि कोई नेता कुछ मांगता है या हाईकमान उससे पूछता है कि उसे कौन सा पद चाहिए। हाईकमान और कांग्रेस पार्टी इतनी मजबूत है कि ऐसी नौबत ही नहीं आएगी कि आप किसी को मनाने की पेशकश कर रहे हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ। कभी नहीं होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बात दिल्ली में मीडिया द्वारा सचिन पायलट को लेकर चल रही अटकलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही है।

कांग्रेस का हाईकमान बहुत मजबूत

सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी नहीं सुना कि कोई नेता पद मांगे और उसे मिल जाए। पार्टी हाईकमान नेता को ऑफर करे कि आप कौनसा पद लेंगे। ऐसा रिवाज मैंने कांग्रेस में कभी नहीं देखा है। मीडिया द्वारा चलाई गई ख़बरों में कोई दम नहीं होता है। मीडिया में कुछ नेता खबरें बनवाते हैं। कांग्रेस पार्टी और हाईकमान मजबूत स्थिति में हैं। अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है कि पार्टी किसी को मनाने के लिए ऑफर करें। कांग्रेस पार्टी अभी बहुत मजबूत है। पार्टी के किसी कार्यकर्त्ता और नेता में इतना दम नहीं है कि वह ऐसा कह दे कि मैं यह नहीं यह पद लूंगा। यह सब खबरें मीडिया की उपज है।

गहलोत पायलट विवाद पर चर्चा में यह फार्मूला

राजस्थान में गहलोत पायलट को लेकर कांग्रेस के एक फार्मूले की चर्चा जोरों पर हैं। चर्चा है कि कांग्रेस ने राजस्थान में गहलोत पायलट का विवाद सुलझाने के लिए एक फार्मूला तैयार किया है। इसके तहत पार्टी सचिन पायलट को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष और गोविंद सिंह डोटासरा को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी ने इस फार्मूले से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करा दिया है। चर्चा है कि पार्टी के फार्मूले से सीएम गहलोत असहज हो गए हैं। आपको बता दे राजस्थान में गहलोत पायलट के मसले को लेकर पार्टी द्वारा दिल्ली में आज एक बैठक बुलाई गई है। सीएम गहलोत बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+