Rajasthan News: बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा क्रमोन्नत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। आमजन को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए गहलोत सरकार ने स्वास्थ्य का अधिकार कानून भी लागू किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति के बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने एवं केंद्र के संचालन के लिए 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
सीएम गहलोत ने इन पदों की दी स्वीकृति
प्रस्ताव के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए चिकित्साधिकारी का एक, नर्स श्रेणी द्वितीय तथा वार्ड बॉय के दो-दो, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन तथा सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद सृजित किए जाएंगे। सीएम गहलोत ने बजट 2023-24 में प्रदेश के 200 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में यह मंजूरी दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications