Rajasthan News: अशोक गहलोत ने नीमकाथाना में सुरेश मोदी के समर्थन में किया प्रचार, जनता से मांगा आशीर्वाद
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीमकाथाना में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मोदी के समर्थन में प्रचार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस की 7 गारंटी हर वर्ग, हर घर, हर ढाणी और परिवार के हर सदस्य को जोड़कर बढ़ने की डोर साबित हो रही हैं। नीमकाथाना में कांग्रेस गारंटी संवाद में जिस तरह हर वर्ग के व्यक्ति ने एक स्वर से प्रत्याशी श्री सुरेश मोदी का समर्थन किया, वह धागे-धागे से गारंटी की डोर पिरोता नज़र आया।'













Click it and Unblock the Notifications