Rajasthan News: राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में खेलेंगे 54.71 लाख लोग

प्रदेश में अगले हफ्ते से खेलों का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। 23 जून से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की शुरुआत होगी। इसके लिए लगभग 54.71 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

Rajasthan News: राजस्थान में अगले हफ्ते से खेलों का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। 23 जून से प्रदेश भर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की शुरुआत होगी। इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। लगभग 54.71 लाख लोगों ने खेलों की अलग-अलग स्पर्द्धाओं के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। जो एक विश्व रिकॉर्ड है। खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए लगभग 42.28 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिनमें से 23.80 लाख पुरुष एवं 18.48 लाख महिलाएं हैं। इनमें से 4.48 लाख व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन 40 हजार 936 टीमों के रूप में हुए हैं। वहीं शहरी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए करीब 12.43 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिनमें से 7.71 लाख पुरूष एवं 4.72 लाख महिलाएं हैं। इनमें से 47 हजार 67 व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन 4504 टीमों के रूप में हुए हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब प्रतिभागियों के लिए एडिटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाला कोई भी व्यक्ति अपने खेल या श्रेणी में परिवर्तन कर सकता है। ठकराल ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक के तहत 7-7 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका स्तर तक आयोजित होने वाले इन खेलों के प्रति महिलाओं एवं बुजुर्गों का भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण ओलंपिक खेलों में तीन एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में चार स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+