Rajasthan News: महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनेंगे 117 राजकीय विद्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के विविध श्रेणी के 117 राजकीय विद्यालयों को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
विद्यार्थियों को मिल सकेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
सीएम गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 37, उच्च प्राथमिक स्तर के 48 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 32 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बदला जाएगा। इनमें 12 बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेेगी।













Click it and Unblock the Notifications