Rajasthan News: महंगाई राहत कैम्प में 1.25 करोड़ परिवार लाभांवित, 5.70 करोड़ गारंटी कार्ड जारी
प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प कामयाबी की इबारत लिख रहे हैं। अब तक 1.25 करोड़ से अधिक परिवार कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जबकि 5.70 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

Rajasthan News: प्रदेशवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए महंगाई राहत कैम्प कामयाबी की इबारत लिख रहे हैं। इन कैम्पों में योजनाओं के लाभ की गारंटी पाकर महंगाई से त्रस्त आम लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लौट रही है। राहत का यह सिलसिला निरन्तर जारी है और हर दिन लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में गुरुवार शाम तक 1.25 करोड़ से अधिक परिवार इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जबकि 5.70 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 43.58 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 73.18 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.21 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 81.32 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 49.54 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.96 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 40.69 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 71.57 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 99.29 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 99.29 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications