राजस्थान मंत्री के बेटे रोहित जोशी व महिला पत्रकार की पूरी कहानी, जानिए कहां-कहां पार हुईं हदें?
जयपुर, 9 मई। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है, जिस पर नॉर्थ दिल्ली की सदर थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जीरो FIR दर्ज कर राजस्थान के सवाई माधोपुर SP को भेजी है। आरोपी रोहित जोशी व पीड़िता की पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। फिर रेप, प्रेग्नेंट होने से लेकर मामला पुलिस थाने में एफआरआई तक पहुंच गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी आपबीती कुछ इस तरह से बयां की है।

दोस्ती फेसबुक के माध्यम हुई थी
रोहित से की दोस्ती फेसबुक के माध्यम हुई थी। 8 जनवरी 2021 को रोहित सवाई माधोपुर ले गया था। वहां जूस में कुछ मिलाकर पिला दिया। अगले दिन होश आया तो पीड़िता के शरीर पर कपड़े नहीं थे। तब रोहित ने उससे बोला कि वह उसे प्यार करता है। उसने रात को उसके साथ रेप किया। उसके फोटो-वीडियो बना लिए। इन फोटो-वीडियो के जरिए रोहित उससे जबरन संबंध बनाता था।

दिल्ली के सम्राट होटल ले गया
3-4 सितंबर को उसे दिल्ली के सम्राट होटल ले गया। खुद जमकर शराब पी। पीड़िता को भी पिलाने की कोशिश की तो उसने इनकार कर दिया। फिर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध किया तो उसके हाथ -पैर बांध दिए। उसे कैदी बनाकर रखा। कहीं आने-जाने नहीं देता था। दोस्तों की शादी में भी जाता तो उसे पास के किसी होटल में रखता। फिर मौका मिलते ही उसका रेप करता। रोहित उसे बोलता था कि मंत्री का बेटा हूं। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

जबरदस्ती क्लब ले गया
पीड़िता कहना है कि 2 अप्रैल 2021 को वह उसे फिर दिल्ली लेकर आया। जबरदस्ती क्लब ले गया। वहां डांस करवाया। कहा- हंसती रहो और रोमंटिक बातें करो। बीवी की तरह बात करो। होटल ले जाकर शराब पीकर वहां अननैचुरल सेक्स करने का प्रयास करने लगा। मना करने पर उसने हाथ बांधकर संबंध बनाए। वीडियो बनाए और परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उसने उससे कहा कि अगर उसके घर वालों ने कहीं और शादी करने की कोशिश की या उसने दूसरी जगह दोस्ती करने की कोशिश की तो इसका अंजाम बुरा होगा। वह उसके घर में जबरदस्ती घुस आता था और जान से मारने की धमकी देता था।

वीडियो डिलीट नहीं किया तो वह सुसाइड कर लेगी
इन सब से पीड़िता बहुत परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने रोहित को कह दिया कि उसे जो करना है वो कर ले। अगर उसने उसे आजाद नहीं किया तो वह सुसाइड कर लेगी। ब्लैकमेलिंग व झूठे प्यार से परेशान हो गई थी। वह बहुत रोने लगी और रोहित को कहा कि उसने वीडियो डिलीट नहीं किया तो वह सुसाइड कर लेगी।

अपने दोस्त के फॉर्म हाउस ले गया
रोहित उसे अपने दोस्त के फॉर्म हाउस ले गया। वहां उसकी मांग में सिंदूर भरा और फेरे लिए। कहा- चाहे दुनिया के लिए उसकी पत्नी कोई और है पर उसकी लिए तू ही उसकी इकलौती पत्नी है। इसके बाद वह उस पर हक जमाने लगा। उसने बताया कि उसका डिवोर्स फाइनल है। डिवोर्स होते ही बड़ा रिसेप्शन करेगा। उसके घर आकर मां-बाप को डराता था। कहता था कि वह तुम्हारा दामाद है। ज्यादा होशियारी की तो परिवार खत्म कर दूंगा। वो बोलता था कि वह उससे शादी कर चुका हूं। दूसरा ख्याल दिमाग में आया तो गोली मार दूंगा।

हनीमून की कहकर मनाली ले गया
जून 2021 में वह हनीमून की कहकर मनाली ले गया था। जबरन रेप करने से वह प्रेग्नेंट हो गई। उसे 11 अगस्त 2021 को पता चला की प्रेग्नेंट हूं। रोहित को बताया। इस पर रोहित कुछ दिन बाद शराब के नशे में घर आ गया। बच्चा गिराने की दवा जबरन मुंह में डाल दी। गोली पेट के अंदर जली गई। इससे गर्भ में ही बच्चा मर गया। वह बहुत रोई। रोहित बोला- ये बच्चा जायज नहीं है। वह नहीं रख पाएगा। इससे परेशान होकर वह डिप्रेशन में आ गई।

बच्चा गिरने से परेशान हो गई
बच्चा गिरने से परेशान हो गई। रोहित शादी भी नहीं कर रहा था। डिप्रेशन में आकर उसने जहर खा लिया। रोहित को फोन पर बताया कि वह उसे छोड़कर हमेशा के लिए जा रही है। रोहित बोला- जल्द घर के नीचे आ जाओ। अगर तुम्हें कुछ हो गया तो तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। वह डर गई और नीचे आ गई। रोहित एसएमएस अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने नाक में पाइप डाल कर दवाई निकाली। डॉक्टरों को भी रोहित ने यही कहा कि वह उसकी पत्नी है। डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी, लेकिन रोहित डिस्चार्ज कराकर उसे घर पर छोड़ गया।

उसने पीड़िता का जन्मदिन मनाया
17 जनवरी 2022 को उसके परिवारवालों के साथ उसने पीड़िता का जन्मदिन मनाया। इससे पहले न्यू ईयर भी उसके साथ मनाया। उससे कहा कि पत्नी को जैसलमेर भेज दिया है ताकि उसकी शक्ल नहीं देखनी पड़े। 21 जनवरी को उसकी शादी की सालगिरह के दिन उसने उससे कहा कि उसके दोस्त की शादी है। वह अपने दोस्त की शादी में लेकर गया। दोनों वहीं एक होटल में रुके।

डिवोर्स देकर उसे अपनी पत्नी का दर्जा देगा
फिर उसने बताया कि 25 फरवरी को वह अपनी पत्नी को डिवोर्स देकर उसे अपनी पत्नी का दर्जा देगा। वह जयपुर में नहीं रहना चाहता। उसे सिर्फ उससे मतलब है। फिर 25 फरवरी को उसने बताया कि उसने पत्नी से डिवोर्स पेपर साइन करवा लिए हैं। वह कोई काम कर रहा है जिससे उसको पैसे मिलेंगे। इसके बाद वह मुझे सदर थाने के पीछे ले जाता है। वहां अपने दोस्तों के साथ जबरदस्ती एक पेपर पर लिखवाया कि वह अपनी मर्जी से जयपुर से जा रही है और वह रोहित से प्यार करती है। उसके मना करने पर एडवोकेट और दोस्तों के सामने उसने मारा। पहले भी वह उससे खाली पेपर पर साइन करवाता रहता था।

25 फरवरी को ही दोनों चंड़ीगढ़ चले गए
25 फरवरी को ही दोनों चंड़ीगढ़ चले गए। चंड़ीगढ़ से एक प्राइवेट कैब के जरिए हिमाचल प्रदेश के कस्बे जिभी चले गए। वहां उसका दोस्त भी आ गया। उसके दोस्त ने कहा- तेरे पापा ने तेरे उस काम को बंद करवा दिया है, जिससे हमारे पैसे आने थे। तुझको जायदाद से अलग करने का फैसला कर लिया है। यह सुनकर रोहित डरने का नाटक करने लगा। रोहित के दोस्त ने कहा कि अब रोहित की पत्नी से ही राजनीति कराएंगे।

हिमाचल से दोनों दिल्ली चले गए
हिमाचल से दोनों दिल्ली चले गए। वहां उसका फिर वही दोस्त कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर मिला। रोहित से पूछा यह यहां पर क्यों आया है। रोहित ने रोड पर ही पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। वहां से होटल महाजन चले गए। यहां उसने अननैचुरल सेक्स करने की कोशिश की। पीड़िता ने उसे जाने को कहा तो वह चला गया। थोड़ी देर बाद वापस आकर माफी मांगी। कुछ देर बाद जयपुर पुलिस आ गई और उसे किसी केस में अरेस्ट करने की बात कहने लगी।

पुलिस ने आते ही उससे फोन छीन लिया
पुलिस बोली- मंत्री के आदेश हैं, हम कुछ भी कर सकते पुलिस ने आते ही उससे फोन छीन लिया। उसे कहीं फोन नहीं करने दिया। वह उसे दिल्ली से जयपुर लेकर आए। उसकी तबीयत खराब होने लगी तो एसएमएस में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद सदर एसएचओ उसे अंधेरी जगह पर ले गया। यहां बयान देने को कहा। उसने पुलिस स्टेशन में बयान देने की बात कही तो एसएचओ ने कहा कि हमें मंत्री महेश जोशी के आदेश हैं। हम कुछ भी कर सकते हैं। उसके चिल्लाने पर रोहित और एसएचओ ने उसका मुंह दबा दिया। रोहित ने उसे थप्पड़ मारे।

रोहित ने उससे कहा कि वह सब ठीक कर देगा
रोहित ने उससे कहा कि वह सब ठीक कर देगा। वह उससे मिलने आता रहेगा। उसके बाद रोहित ने उसे कई जगह ब्लॉक कर दिया और तीन-चार दिन बाद मिलने आया। उसने उसे ब्लॉक करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह सब कुछ ठीक कर रहा है। पीड़िता उस समय होटल आरको पैलेस में रुकी थी। रोहित उससे तीन-चार दिन में मिलने आने लगा और शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह आखिरी बार 17 अप्रैल 2022 को मिलने आया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने उससे कोई व्यवहार नहीं रखा। उसके कॉल करने पर कहा कि वह मंत्री पुत्र है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आखिरी बार उसने उससे कहा कि वह कहां गायब हो जाऊंगी पता भी नहीं चलेगा। भंवरी देवी कांड दोहराया जाएगा।

बैंक खातों में पैसा भी मंगवाता था
पीड़िता का यह भी कहना है कि रोहित कई बार उसके बैंक खातों में पैसा भी मंगवाता था। एक बार 10 लाख रुपए खाते में आए तो उसने पूछा किसके पैसे हैं? रोहित ने बताया कि यह पैसा खुद के खाते में नहीं मंगवा सकता। इसलिए उसके खाते में मंगवाया है। इसके बाद कई बार बैंक में पैसा भेजा जाता था। जिन्हें बाद में रोहित अपने साथी के साथ उसे भेज कर निकलवा लिया करता था।

मीडिया ट्रायल के पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए
उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बेटे पर लगे रेप के आरोपों पर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि वे हमेशा सच्चाई और न्याय के साथ खड़े रहेंगे। पुलिस को पूरे मामले की कड़ाई और गहराई से जांच करनी चाहिए। वे सच्चाई और न्याय के पक्षधर हैं। बिना किसी मीडिया ट्रायल के पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए।
-
Rajasthan Board 12th Result: आ गया राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, वेबसाइट डाउन होने पर कैसे चेक करें मार्क्स -
India Oil Production: भारत की वो जगह जहां पर हैं तेल का अथाह भंडार, हर दिन निकलता है हजारों लीटर Oil -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications