Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान में पहली बार 5 महिला महापौर : जानिए जयपुर, कोटा व जोधपुर के 6 नगर निगम में कौन बना मेयर?

राजस्थान नगर निगम चुनाव : 4 निगमों में कांग्रेस का मेयर तो 2 पर बीजेपी का कब्जा, देखिए पूरा रिजेल्ट

जयपुर/जोधपुर/कोटा। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा शहर के 6 नगर निगम में 10 नवंबर 2020 को मेयर चुन लिए गए हैं। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 6 में से 4 निगमों में अपने बोर्ड बनाया है। इनमें कांग्रेस ने 2 निगमों में निर्दलीयों के दम पर जीत हासिल की है।

Recommended Video

    Rajasthan में Jaipur समेत 6 नगर निगम में कौन बना मेयर, पहली बार 5 महिला महापौर बनी | वनइंडिया हिंदी
    mayor of Jaipur, Kota and Jodhpur Nagar Nigam

    बीजेपी को महज 2 नगर निगमों में बोर्ड बनाने सफलता मिल पाई है। मेयर चुनाव के बाद अब 11 नवंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। बता दें कि राजस्थान नगर निगम चुनाव के इतिहास में यह पहला मौका है कि प्रदेश में पांच महिलाएं महापौर यानी मेयर बनी हैं।

    राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020

    राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020

    6 नगर निगमों के मेयर पद का चुनाव
    4 पर कांग्रेस और 2 पर बीजेपी का कब्जा
    2 में कांग्रेस ने निर्दलियों के सहारे बोर्ड बनाया
    जयपुर ग्रेटर और जोधपुर दक्षिण में बीजेपी जीती

     मंजू मेहरा, मेयर कोटा उत्तर नगर निगम

    मंजू मेहरा, मेयर कोटा उत्तर नगर निगम

    राजस्थान के चार महत्वपूर्ण निगम जीतने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। राजस्थान नगर निगम चुनाव 2020 में निर्दलीय जीते अधिकांश पार्षद सत्ता खेमे की ओर चले गए हैं, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला और वो निगमों में बहुमत के बावजूद 4 नगर निगमों में अपना बोर्ड बनाने में कामयाब रही। कोटा उत्तर में मंजू मेहरा मेयर चुनी गई हैं।

    कुंती देवड़ा, मेयर जोधपुर उत्तर नगर निगम

    कुंती देवड़ा, मेयर जोधपुर उत्तर नगर निगम

    कांग्रेस को कोटा उत्तर और जोधपुर उत्तर में स्पष्ट बहुमत मिला हुआ था। इनमें जोधपुर उत्तर में कुंती देवड़ा और कोटा उत्तर में मंजू मेहरा मेयर चुनी गई हैं। वहीं, बीजेपी ने जयपुर ग्रेटर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में अपने बोर्ड बनाए हैं। जोधपुर दक्षिण व जयपुर ग्रेटर नगर निगम में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत था।

    सौम्या गुर्जर, मेयर जयपुर ग्रेटर न​गर निगम

    सौम्या गुर्जर, मेयर जयपुर ग्रेटर न​गर निगम

    जयपुर ग्रेटर नगर निगम में बीजेपी की सौम्या गुर्जर मेयर निर्वाचित हुई हैं। वहीं, जोधपुर दक्षिण में बीजेपी की वनिता सेठ मेयर चुनी गई हैं, लेकिन असली लड़ाई जयपुर हेरिटेज और कोटा दक्षिण नगर निगम के मेयर चुनने में थी। यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पास ही बहुमत नहीं था।

    मुनेश गुर्जर, मेयर जयपुर हेरिटेज नगर निगम

    मुनेश गुर्जर, मेयर जयपुर हेरिटेज नगर निगम

    100 वार्डों के जयपुर हरिटेज निगम में कांग्रेस ने 47 वार्ड जीते थे, जो बहुमत के जरूरी आंकड़े से थोड़े कम थे, लेकिन निर्दलीय के समर्थन से कांग्रेस यहां अपना बोर्ड बनाने में कामयाब हो गई है। जयपुर हेरिटेज निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर ने मेयर का चुनाव जीता है। उन्होंने बीजेपी की कुसुम यादव को हराया है।

     राजीव अग्रवाल, मेयर कोटा दक्षिण नगर निगम

    राजीव अग्रवाल, मेयर कोटा दक्षिण नगर निगम

    कोटा दक्षिण न​गर निगम के 80 वार्डों में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने बराबर-बराबर 36-36 वार्ड जीते थे और 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी थी। कांग्रेस ने निर्दलीय को अपने खेमे में लामबंद कर इस निगम पर कब्जा जमा लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजीव अग्रवाल को 41 मत मिले हैं और वो कोटा दक्षिण के मेयर चुन लिये गए।

    वनिता सेठ, मेयर जोधपुर दक्षिण नगर निगम

    वनिता सेठ, मेयर जोधपुर दक्षिण नगर निगम

    जोधपुर दक्षिण में 80 वार्ड हैं। यहां सामान्य महिला की सीट थी। भाजपा की वनिता सेठ व कांग्रेस की पूजा पारिक के बीच मुकाबला था। बेहद रोचक चुनाव में वनिता सेठ ने पूजा पारीक को हरा दिया। वनिता सेठ की जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

    राजस्थान में कहां किस पार्टी का मेयर ?

    राजस्थान में कहां किस पार्टी का मेयर ?

    1. जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर मेयर
    2. जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर मेयर
    3. जोधपुर दक्षिण नगर निगम में भाजपा की वनिता सेठ मेयर
    4. जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की कुंती परिहार मेयर
    5. कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल मेयर
    6. कोटा उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की मंजू मेहरा मेयर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+