Rajasthan: प्रदेश में हर जिले में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, चार नए मेडिकल कॉलेजों की मिली अनुमति

जयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान में चार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अनुमति दी गई है। प्रदेश में नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अनुमति मिलने के बाद अब राज्य में सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों की संख्या 20 हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा श्रीगंगानगर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ और सिरोही में मेडिकल कॉलेज को अनुमति दी गई है। अब इन मेडिकल कॉलेजों में अगले सत्र में 100 एमबीबीएस सीटों पर स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के सपने को साकार करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा लगातार तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज की राह खुली है। सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम के चलते प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। नए मेडिकल कॉलेजों में अधिकांश कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बचे हुए कार्य को भी जल्द ही पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

madical collage

केंद्र सरकार से मिल रही है अनुमति

प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों को खोलने के लिए केंद्र सरकार से लगातार अनुमति मिल रही है। प्रदेश में अब तक 16 सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। वहीं 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। केंद्र सरकार की सेंट्रल स्पॉन्सर्ड स्कीम के अनुसार राज्य सरकार के प्रयासों पर नेशनल मेडिकल कमीशन की अनुमति पर कॉलेज खोले जा रहे हैं।इनमें चार कॉलेज को अनुमति मिल गई है।अगले सत्र तक तीन और नए मेडिकल कॉलेज जालौर, प्रतापगढ़ और राजसमंद को अनुमति मिल सकती है।

madical collage

राजस्थान में बढ़ी एमबीबीएस की सीटें

राजस्थान में संचालित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 4005 सीट हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस सत्र में 700 सीटों में और बढ़ोतरी की गई है।इसके बाद सीटों की संख्या बढ़कर 4705 हो गई है। वहीं चार नए मेडिकल कॉलेज में 400 सीटें बढ़ी है। जिनमें अगले सत्र से प्रवेश प्रारंभ होगा। 3 नए मेडिकल कॉलेजों को अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में अगले सत्र तक 700 सीटों की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में 9 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें एमबीबीएस की सीटों की संख्या 950 है। प्रदेश में आमतौर पर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी रहती है। इसे देखते हुए इन नए मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स भी शुरू कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं भी शुरू की जा रही है। जैसे-जैसे नए मेडिकल कॉलेज शुरु होंगे। वैसे ही चिकित्सकों की कमी दूर हो सकेगी। हर व्यक्ति को आसानी से इलाज मिल सकेगा।

madical collage

इन जगहों पर खुले नए मेडिकल कॉलेज

राजस्थान में राजमेश के अधीन श्रीगंगानगर, धौलपुर, सिरोही और चित्तौड़गढ़ में नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र में अभी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा में मेडिकल कॉलेज हैं। वही भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर और सीकर जिलों में राजमेश के अधीन कॉलेज संचालित है। प्रदेश के जालौर, प्रतापगढ़ और राजसमंद में केंद्र सरकार से जल्द ही मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिलने की उम्मीद है।

madical collage

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+