लोकसभा चुनाव 2024: जयपुर में सोनिया गांधी, बोलीं-'देश-लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी जी'
Sonia Gandhi in Jaipur: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को महान मान कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।
सोनिया गांधी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। आज लोकतंत्र खत्म हो गया है। हमारा देश खतरे में है। हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि मेहनत से खड़ी की गई लोकतांत्रिक संस्था को राजनीतिक हथियार से बर्बाद किया जा रहा है। देश में तानाशाही जैसा माहौल है।
जयपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई निशाने साधे। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मेरी मां सोनिया गांधी आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं। कल, हमने अपना घोषणापत्र जारी किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को घोषणापत्र 'न्याय पत्र' है। यह घोषणापत्र सिर्फ उन घोषणाओं की सूची नहीं है, जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे, बल्कि यह उस देश की आवाज है जो न्याय चाहता है। आज बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने क्या किया? वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications