Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में बीजेपी के बोल गए मोरिया, डोटासरा ने बताया कैसे बोले मोर
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर अंतिम चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। कुल 25 लोकसभा सीटों में 14 सीट पर भाजपा ने जीत हांसिल की है। जबकि 8 पर कांग्रेस जीती है। इंडिया गठबंधन 3 सीटों पर जीती है। राजस्थान में कांग्रेस की बढ़त पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में भी प्रदर्शन को लेकर उत्साह नजर आया।
डोटासरा ने बुलाया मोरिया
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए चुटकी ली है। मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मोबाइल में मोर कैसे बोलता है। इसे दिखाते हुए भाजपा के लिए संदेश दिया है। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि मोरियो बोले है के। हां बोल ग्यो मोरियो। इस पर वहां मौजूद सभी मीडिया कर्मी हंस पड़े।

डोटासरा ने अलग अंदाज में किया चुनाव प्रचार
राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए डोटासरा का अंदाज बड़ा मशहूर हुआ है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा मंचों और रैलियों में नाचते नजर आए। इससे लोगों में उन्हें लेकर दिलचस्पी बढ़ गई। डोटासरा के इस अंदाज को सभी लोगों ने पसंद किया। उनके इस अंदाज ने प्रदेश में उनका ग्राफ बढ़ाने में भी मदद की है।
आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले से आते हैं। टिकट वितरण के दौरान सीकर लोकसभा सीट से उनके चुनाव न लड़ने पर भी कई तरह के कयास लगाए गए थे। यहां से कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में सीपीएम नेता अमराराम को चुनाव मैदान में उतारा था। सीकर लोकसभा सीट पर अमराराम ने जीत हांसिल की है।












Click it and Unblock the Notifications