राजस्थान: बेटी की चाह में कलियुगी माँ ने नवजात बेटे की कर दी हत्या, पिता तक को नहीं देखने दी सूरत

जयपुर 26 जुलाई। राजस्थान के झालावाड़ जिले से समाज को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कलियुग में जहां बेटे की चाह में माएं बेटियों को मौत के घाट उतार देती है। यहां विपरीत खबर सामने आ रही है। घटना झालावाड़ जिले के कामखेड़ा थाना इलाके के मोगिया बेह गांव की है। यहां एक महिला चाहती थी कि उसकी कोख में बेटी पले। लेकिन महिला ने बेटे को जन्म दिया। उसने अपने नवजात शिशु को अंधेरी रात पानी के गड्डे में फेंक कर उसकी जान ले ली। नवजात शिशु का कत्ल करने वाली मां अप पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी महिला का पति कालू लाल लोधा कोटा में रीट का एग्जाम देने गया था। पीछे से पत्नी ने बेटे की हत्या कर दी।

jhalawar

परीक्षा की तैयारी के लिए 3 माह से बाहर का पति

घटना के अनुसार मोगिया बेह गांव के कालू लाल लोधा की पत्नी रेखा ने 20 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। वह चाहती थी कि उसे बेटी पैदा हो। लेकिन उसे बेटा पैदा हो गया। उसने बेटे की हत्या कर दी। रेखा का पति कालू लाल राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी को लेकर कोटा में रह रहा था। वह 3 महीने से घर नहीं लौटा था। जानकारी के मुताबिक कालूराम रीट की तैयारी को लेकर अकलेरा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। 20 जुलाई को उसे मनोहर थाना हॉस्पिटल में बेटा पैदा होने की जानकारी मिली। लेकिन परीक्षा के लिहाज से उसने घर जाना मुनासिब नहीं समझा। परीक्षा देकर वह घर पहुंचने ही वाला था कि उसे बेटे की मौत का समाचार मिल गया।

jhalawar

शौच के बहाने घर से निकली, बेटे को गड्डे में फेंका

नवजात बेटे की हत्या के आरोपी रेखा को डिलीवरी के 2 दिन बाद सास-ससुर अस्पताल से छुट्टी दिला कर घर ले आए थे। रेखा के देवर भगवान लाल ने उसे देर रात करीब 1 बजे घर में घुसते देखा। उसने भाभी को आवाज लगाई तो रेखा घबरा गई। इसके बाद उसकी सास भी उठ गई ।रेखा के भाव देखकर भगवान को शक हुआ। उसने बच्चे को लेकर पूछताछ की। रेखा ने बताया कि वे शौच करने के लिए बाहर गई थी। परिवार ने जब बच्चे के बारे में गहराई से पूछा तो रेखा ने परिवार वालों को बताया शायद उसे कोई जंगली जानवर ले गया है। इसके बाद घरवालों ने बच्चे की तलाश शुरू की तो घर के पास गड्ढे में नवजात का शव मिला। महिला के ससुर रामचंद्र ने कामखेड़ा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने रेखा को गिरफ्तार कर लिया है। रेखा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह रात को 1 बजे बच्चे को अपने साथ लेकर गई और पानी के गड्ढे में फेंक कर आ गई। रेखा ने पुलिस को बताया कि उसे एक बेटा पहले से था वह चाहती थी कि बेटी पैदा हो इसलिए उसने ऐसा किया। ग्रामीणों के मुताबिक रेखा डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। प्रेगनेंसी के चलते उसकी डिप्रेशन की दवा बंद कर दी गई थी।

jhalawar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+