Rajasthan: 2024 तक 2 घंटे का होगा जयपुर से दिल्ली का सफर, संसद में नितिन गडकरी का दावा

जयपुर, 6 अगस्त। देश में 2024 तक 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाए जाएंगे। इन पर 125 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर पूरा होगा। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में यह बात कही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 खत्म होने से पहले तक देश करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका की टक्कर का होगा।

nitin gadkari

आसान होगा जयपुर से दिल्ली का सफर

जयपुर से दिल्ली की दूरी 268 किलोमीटर है। जो वर्तमान में वाहन से करीब 5.46 घंटे में पूरी होती है। ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनने के बाद वाहनों की स्पीड बढ़ जाएगी। जिससे दिल्ली से जयपुर का सफर 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि इस समय नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है। मैं सदन में ऑन रिकॉर्ड यह बात कह रहा हूँ कि मैं हर साल 5 लाख करोड रुपए की सड़क बना सकता हूँ। हमारे पास पैसे की कमी नहीं है। संसद में किसी भी पार्टी के सांसद से पूछिए। जिसने भी मुझसे सड़क बनवाने के लिए पैसा मांगा है। मैंने उसे पैसा सैंक्शन किया है। मैंने किसी पार्टी के सांसद को मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई को ट्रिपल ए क्लास रेटिंग मिली हुई है। हाल ही में 2 बैंकों के चेयरमैन मेरे पास आए और उन दोनों ने मुझसे 25-25 हजार करोड़ रुपए का लोन देने का प्रस्ताव रखा। मुझे सिर्फ 6.45 फीसदी की ब्याज दर पर यह पैसा मिला है। इसलिए एनएचआई के पास सड़क बनवाने के लिए भरपूर पैसा है।

express way

बदलेगी वाहनों की नंबर प्लेट

गडकरी ने कहा कि फिलहाल टोल कलेक्ट करने के लिए हमारे पास सिस्टम मौजूद है। लेकिन हम दो विकल्पों पर काम कर रहे हैं। पहला सेटेलाइट आधारित टोल सिस्टम जिसमें कार में जीपीएस लगा होगा और उसमें से खुद ही टोल कट जाएगा। दूसरा नंबर प्लेट में बदलाव करना। हमने नए तरीके की नंबर प्लेट बनाने की तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया है। अब मैन्युफैक्चर के साथ गाड़ी पर यह नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। पुरानी नंबर प्लेट को नए नंबर प्लेट से बदला जाएगा। नए नंबर प्लेट से एक सॉफ्टवेयर जुड़ा होगा। जिससे अपने आप टोल कट जाएगा।

express way

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+