राजस्थान हनी ट्रैप : मॉडल के जाल में फंसने से बचे रामलाल जाट का कांस्टेबल से राजस्व मंत्री तक का सफर
जयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान की राजनीति में इन दिनों अशोक गहलोत के राजस्व मंत्री रामलाल जाट सुर्खियों में हैं। वजह ये है कि कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट को एक मॉडल के जाल में फंसाने का षड़यंत्र रचा गया था। राजस्थान की मॉडल ने मंत्री को फंसाने की बजाय होटल की छत से कूदकर खुदकुशी की कोशिश कर डाली। फिर जोधपुर पुलिस पूरे मामले की तह तक गई तो राजस्थान हनी ट्रैप की साजिश का खुलासा हुआ।

रामलाल जाट राजस्व मंत्री राजस्थान
बात अगर राजस्व मंत्री रामलाल जाट के जीवन की करें तो यह काफी दिलचस्प है। राजस्थान की सियासत में दिग्गज नेता रामलाल जाट वो शख्स हैं, जिन्होंने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल से कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है।

रामलाल जाट का जीवन परिचय
जन्म- 2 मई 1965
निवासी-प्रतातपुरा, हुरदा भीलवाड़ा
शिक्षाा-बी कॉम
शादी-20 नवंबर 1983
पत्नी- शंभू देवी
बच्चे- दो बेटे व एक बेटी

रामलाल जाट का राजनीतिक जीवन
रामलाल जाट वर्तमान में अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हैं। राजनीति में आने से पहले रामलाल जाट राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल रह चुके हैं। रामलाल जाट 2013 के विधानसभा चुनाव में वह आसीन्द सीट से हार गए थे। जाट विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के करीबी माने जाते हैं।

वन एवं खनिज राज्य मंत्री भी रहे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आयोजित नए मंत्री मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में मांडल विधायक एवं भीलवाड़ा डेयरी चेयरमैन रामलाल जाट ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। जाट इससे पूर्व भी गहलोत के पूर्ववर्ती मंत्री मण्डल में वन, पर्यावरण व खनिज राज्य मंत्री रह चुके है।

कैसे रची मंत्री को फंसाने की साजिश?
दरअसल, जोधपुर में शनिवार रात को मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने होटल की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। गुनगुन को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। फिर जोधपुर पुलिस की जांच में मंत्री के खिलाफ हनी ट्रैप की साजिश का खुलासा हुआ।

मंत्री को फंसाने का दबाव
जोधपुर डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण यादव ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि जोधपुर निवासी मॉडल अक्टूबर 2021 में मॉडलिंग के लिए उदयपुर गई थी। इसी दौरान वह भीलवाड़ा के सुभाष नगर निवासी अक्षत उर्फ सागर उर्फ चिनू उर्फ नितिन शर्मा व झुंझुनूं के पोटालिया हाल उदयपुर निवासी दीपाली के सम्पर्क में आया था।

नहाते हुए का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोपियों ने फोटो शूट के नाम पर मॉडल गुनगुन उपाध्याय का नहाते हुए का वीडियो बना लिया था। उसके आधार पर वे मॉडल को राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री रामलाल जाट से नजदीकियां बढ़ाकर उसे हनी ट्रेप में फंसाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। मॉडल ने मंत्री को फंसाने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications