Rajasthan: कई जिलों में हुई भारी बारिश, जयपुर में मंत्री की फॉर्चूनर कार बही, अभी जारी रहेगी बारिश

जयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान में कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश का दौर रहा। राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई। सड़कों पर गाड़ियां बहने लग गई। पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा की नई फॉर्च्यूनर कार पानी के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि कार में मंत्री की बेटी निहारिका जोरवाल मौजूद थी। आसपास मौजूद लोगों ने निहारिका को कार से निकाला। निहारिका राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव लड़ रही हैं। मंत्री मुरारी लाल मीणा ने हाल ही में नई कार खरीदी है। नंदपुरी अंडरपास के पास यह घटना हुई। राहत बचाव कर्मियों की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। जयपुर में बुधवार से ही बारिश का दौर चल रहा है। बारिश ने ड्रोनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर के कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त तक प्रदेश में मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने 1 दर्जन से अधिक जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

heavy rain

अगले 4 दिन तक राज्य में भारी बारिश

मौसम विभाग की माने तो उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम डेवलप होगा। इसके चलते अगले 4 दिन तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने 7 से 10 अगस्त तक अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वही जोधपुर हनुमानगढ़ और चूरू में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई है।

heavy rain

बीसलपुर में पानी की आवक बढ़ी

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के काछोला में 4.5 इंच बरसात हुई है। इसी तरह अलवर के सोडावास में 108 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों के अलावा बाड़मेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, जयपुर, जैसलमेर, करौली, राजसमंद, उदयपुर और टोंक समेत अन्य जिलों में अच्छी बारिश हुई है। टोंक, भीलवाड़ा और राजसमंद में अच्छी बारिश से बनास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बनास पर बनी त्रिवेणी नदी का गेज 3.30 मीटर पहुंच गया है। इससे बीसलपुर में पानी की आवक तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में बांध में 989 क्यूसेक पानी की आवक हुई है। इससे बीसलपुर बांध का गेज 310.80 आरएल मीटर पर पहुंच गया है।

heavy rain

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+