राजस्थान सरकार ने पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मंजूर किए 8.40 करोड़ रुपए
जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए 8.40 करोड़ रुपए जारी किए हैं। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 17 करोड़ रुपए आएगी। आठ करोड़ से ज्यादा की राशि राजस्थान सरकार ने पहले चरण के तौर पर जारी की है।

पुलिस थाना में काम की निगरानी और समयबद्ध तरीके से इसे पूरा करने के लिए राज्य और जिला-स्तरीय निगरानी समितियों का गठन करने का निर्णय भी लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह और वित्त विभागों के प्रस्तावों पर मंजूरी दी थी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिसमें सभी पुलिस स्टेशनों में प्रवेश और निकास द्वार शामिल हैं।
अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार, मुख्य सचिव, गृह की अध्यक्षता में एक राज्य-स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। इसी तरह, संभागीय आयुक्तों की अध्यक्षता में जिला-स्तरीय निगरानी समितियों का गठन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications