राजस्थान: सांगानेर में कन्या महाविद्यालय को मिलेगी अतिरिक्त बजट राशि, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांगानेर में राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 2.43 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। इस राशि से महाविद्यालय का निर्माण अब कुल 6.93 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांगानेर में राजकीय कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 2.43 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। इस राशि से महाविद्यालय का निर्माण अब कुल 6.93 करोड़ रुपए की लागत से होगा। गहलोत की इस स्वीकृति से महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि में भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त मिट्टी भराई, फुटिंग एवं कॉलम संबंधी कार्य हो सकेंगे। यह महाविद्यालय सांगानेर क्षेत्र में टोंक रोड बम्बाला पुलिया के पास बनेगा।

जल्दी शुरू होगा निर्माण कार्य
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में सांगानेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय सहित 36 कन्या महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए प्रति महाविद्यालय 4.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। सांगानेर के महाविद्यालय की अतिरिक्त आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 2.43 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया गया है। सांगानेर में राजकीय कन्या मह़ाविद्यालय के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसीलिए इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस राशि से निर्माण कार्य जल्द हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications