Rajasthan: बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटने पर गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले गहलोत
जयपुर, 9 अगस्त। बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन एक बार फिर टूट गया है। हालांकि नीतीश कुमार बुधवार को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार अब राजद महागठबंधन के साथ सरकार चलाएंगे। बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।

गहलोत ने दी प्रतिक्रिया
उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोट कर बिहार में सरकार बनाने के लिए किए गए इस नापाक गठबंधन का टूटना तय था। यह तो होना ही था। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए गठबंधन किया था और अंततः टूट गया। गहलोत ने कहा कि भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति से गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है। यह लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications