राजस्थान: ग्रामीण इलाकों में इंदिरा रसोई की सुविधा मुहैया कराएगी गहलोत सरकार, सस्ती दर पर मिलेगा पौष्टिक भोजन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में प्रदेशभर में एक हजार नई इंदिरा रसोई संचालित करने की घोषणा की है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में सस्ता पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोई शुरू की जाएंगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में प्रदेशभर में एक हजार नई इंदिरा रसोई संचालित करने की घोषणा की है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में बड़े गांवों, विशेषकर पंचायत समिति मुख्यालयों पर सस्ता पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोई शुरू की जाएंगी। पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस विषय में प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बजट घोषणा के क्रम में छात्रों, श्रमिकों एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ता तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए रसोइयां प्रस्तावित हैं। इसके तहत ऐसे गांवों को चिन्हित किया जाएगा। जहां इंदिरा रसोई खोली जा सकती हैं। रसोई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी स्वास्थ्य सुविधा, रेलवे स्टेशन, महत्वपूर्ण संस्थान, धार्मिक, पर्यटन स्थल को प्राथमिकता दी जाएगी। अगले दो सप्ताह में रसोई के प्रस्ताव मांगे गए है।













Click it and Unblock the Notifications