राजस्थान: गहलोत सरकार खोलेगी 8 हजार आंगनबाड़ी और 2 हजार मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, मोदी सरकार ने नहीं दिया सहयोग

राजस्थान में गहलोत सरकार 8 हजार नए आंगनबाड़ी और 2 हजार मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र खोलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखे। लेकिन केंद्र सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया।

ashok gehlot

राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा संवेदनशील निर्णय लेते हुए राज्य बजट वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 8 हजार नए आंगनबाड़ी और 2 हजार मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की घोषणा की गई है। राजस्थान सरकार द्वारा अनेक बार पत्र लिखने के बावजूद केन्द्र सरकार द्वारा नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की स्वीकृति नहीं दी गई। इस कारण अब राज्य सरकार द्वारा ही नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी के भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही विश्वसनीय सुविधा के आधार पर नए भवनों का निर्माण होगा। विधान सभा क्षेत्र करौली में बाल विकास परियोजना करौली के अधीन 261 एवं बाल विकास परियोजना हिण्डौन सिटी के आंशिक क्षेत्र में 82 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। केन्द्र सरकार के 28 जुलाई, 2015 के पत्र द्वारा सूचित किया गया कि आईसीडीएस सेवा विस्तार के लिए अभी नवीन केन्द्र स्वीकृत नहीं किए जा सकते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने के संबंध में निरन्तर मांग की जा रही थी। जनसंख्या एवं निर्धारित मापदण्ड के अनुसार नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार को अनेक बार पत्र प्रेषित किए हैं। लेकिन कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+