राजस्थान: शौर्य पदक विजेताओं को मुफ्त में जमीन देगी गहलोत सरकार, लैण्ड डिस्पोजल एक्ट में किया बदलाव

राजस्थान में गहलोत सरकार सेना में जाकर देश की सेवा करने वाले वीर सैनिकों को मुफ्त जमीन देगी। जमीन उन पदक धारियों को मिलेगी। जिनको सेना से कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र या दूसरे पदकों से सम्मानित किया गया हो।

सेना में जाकर देश की सेवा करने वाले राज्य के वीर सैनिकों को राज्य सरकार अब मुफ्त जमीन देगी। ये जमीन उन पदक धारियों को मिलेगी। जिनको सेना से कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र या अन्य दूसरे पदकों से सम्मानित किया गया हो। अभी तक ऐसे पदकधारी सेना नायकों को 50 फीसदी की दर से जमीन आवंटित की जाती थी। इस संबंध में राज्य सरकार ने लैण्ड डिस्पोजल एक्ट में बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक राज्य सरकार के डिस्पोजल ऑफ अरबन लैण्ड एक्ट के तहत जो जमीन 50 फीसदी आरक्षित दर पर दी जाती थी। उसे अब निशुल्क आवंटित करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से राजस्थान के कई पदकधारी सेना के जवानों को अब राजस्थान के शहरों में मकान बनाने के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध हो सकेगी।

ashok gehlot

शौर्य पदक विजेताओं ने उठाई थी मांग

वर्तमान में राज्य सरकार ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त जमीन का आवंटन करती है। पिछले दिनों कई खिलाड़ियों को सरकार ने जयपुर समेत दूसरे जिलों में फ्री भूखण्डों का आवंटन किया था। इसके बाद शौर्य पदक विजेताओं की तरफ से भी इसको लेकर मांग उठाई गई थी। इसके बाद जेडीसी रवि जैन ने सरकार को पत्र लिखकर सेना में शौर्य पदक विजेताओं को भी ओलंपिक पदक विजेताओं की तर्ज पर फ्री जमीन देने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+