राजस्थान: प्रदेश में गहलोत सरकार की नई पहल, दिव्यांग से शादी करने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए

वैलेंटाइन डे पर राजस्थान में गहलोत की सरकार ने अनूठी पहल की है। सरकार ने प्रेम विवाह को आसान बनाने और प्रदेश के विशेष योग्यजन को राहत पहुंचाने के लिए नया एलान किया है।

वैलेंटाइन डे पर राजस्थान में गहलोत की सरकार ने अनूठी पहल की है। सरकार ने प्रेम विवाह को आसान बनाने और प्रदेश के विशेष योग्यजन को राहत पहुंचाने के लिए नया एलान किया है। अब प्रदेश में 80 प्रतिशत दिव्यांग विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर कांग्रेस सरकार सौगात देगी। सरकार ने ऐसे जोड़े को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सरकार ने अंतरजातीय विवाह के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी है।

ashok gehlot

सीएम गहलोत देना चाहते हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन को बढ़ावा

सीएम गहलोत ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया है। उन्होंने सामूहिक विवाह अनुदान योजना में देय अनुदान राशि को 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रति जोड़ा किया है। सामूहिक विवाह आयोजन में विभिन्न समाज, जाति और धर्म के परिवार सम्मिलित होकर अनेकता में एकता की भावना को साकार कर कम से कम 25 जोड़ों का विवाह करेंगे तो आयोजन के लिए 10 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

हर हाल में सरकार रीपीट करना चाहते हैं सीएम गहलोत

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां लंबे अर्से से हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन की परंपरा चली आ रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस चाहती है कि बरसों पुरानी परंपरा को तोड़कर एक बार फिर सूबे की सत्ता में वापसी कर सके। इसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी पूरी कांग्रेस पार्टी हर संभव जतन कर रही है। हाल ही सीएम गहलोत ने बजट में हर वर्ग को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट घोषणाएं की हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार की इन घोषणाओं का आगामी विधानसभा चुनाव में असर होगा और मौजूदा सरकार को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+