Rajasthan: भाजपा आरएसएस पर भड़के गहलोत, कहा- भेदभाव खत्म कर दलितों की थाली में खाना खाएं

जयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान में दलित छात्र की मौत पर सियासी बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदुत्व की राजनीति करने वालों को नसीहत दी है। सीएम गहलोत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा दलितों के घर जाए। उनके यहां जाकर साथ बैठकर उनकी थाली में खाना खाए। नाटक करना बंद करें। गहलोत ने भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि यह लोग गौ माता और हिंदुओं के नाम पर नाटक करते हैं। लोगों को भड़का कर वोट लेते हैं और चुनाव जीत जाते हैं। अगर इमानदारी से देश की भलाई करना चाहते हैं। हिंदुओं की बात करना चाहते हैं तो सबसे पहले छुआछूत को मिटाने का अभियान शुरू करें। गहलोत ने कहा कि भाजपा और आरएसएस छुआछूत मिटाएं। ओबीसी, एससी और एसटी का भेदभाव खत्म करें। सब हिंदुओं को एक समान करें। तब मालूम पड़ेगा कि इनकी नियत हिंदुओं के लिए है। वरना खाली गौमाता की बात कर लो। हिंदुओं की बात करके चुनाव जीत रहे हैं। दुनिया का इतिहास गवाह है कि जहां-जहां धार्मिक रूप से राजनीति चुनाव जीते जाते हैं। इसके बाद वहां पर हिटलर शाही होती है।

ashok gahlot

हिंदू राष्ट्र बनने के बाद क्या होगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते है। उनसे मैं पूछना चाहूंगा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर बना तो बर्बाद हो गया। पाकिस्तान में बार-बार सैनिक शासन लगता है। उसके दो टुकड़े हो गए। हम साथ-साथ आजाद हुए थे। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि तुम हिंदू राष्ट्र की बात करते हो। आपका हिंदू राष्ट्र बन गया तो उसके बाद क्या होगा। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के गांधीजी को जिम्मेदार ठहराने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा और आरएसएस पर भड़क गए हैं।

rss

सीएम गहलोत ने आरएसएस को घेरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि सौ साल का आरएसएस आपका संगठन है। जिस पर सरदार वल्लभभाई पटेल ने रोक लगा दिया था। उन्होंने लिख कर दिया था कि हम भविष्य में राजनीति नहीं करेंगे। आज वह लोग क्या कर रहे हैं। भाजपा के साथ मिलकर क्या कर रहे हैं।

indresh kumar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+