लॉरेंस विश्नोई के बाद अब ये राजस्थान का गैंगस्टर कपिल पंडित कौन है जिसने बनाया सलमान खान के मर्डर का प्लान
जयपुर, 24 सितम्बर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की जान लेने की कोशिश करने वालों में एक और गैंगस्टर का नाम शामिल हो गया है। लॉरेंस विश्नोई के बाद अब गैंगस्टर कपिल पंडित का नाम सामने आया है। यह लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर ही सलमान के मर्डर का प्लान बना चुका था। तीन माह में दो बार कोशिश भी की, मगर सफल नहीं हो पाया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बता दें कि 23 वर्षीय गैंगस्टर कपिल पंडित मूलरूप से राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड के गांव बेवड़ का रहने वाला है। माता पिता दिल्ली रहते हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी कपिल पंडित का नाम आ चुका है।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब पुलिस ने हाल ही में खुलासा किया कि गैंगस्टर कपिल पंडित ने लॉरेंस गैंग के इशारे पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने के लिए भी प्रयास कर चुका है। कपिल पंडित ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान को उनके मुंबई स्थित पनवेल फार्म हाउस आते-जाते समय रास्ते में मारने का प्लान बनाया था।
बता दें कि गांव बेवड़ में कपिल को पंडित को नाम स जाना जाता है। गांव वालों ने कपिल को डेढ़ साल पहले आखिरी बार देखा था। जब 28 अप्रैल को उसकी मां सुमित्रा पंडित की मौत हुई तब वह 15 दिन के पैरोल पर गांव आया था। उस वक्त कपिल पंडित राजेंद्र गढ़वाल हत्याकांड राजगढ़ केस में अपने बड़े भाई अनिल के साथ चूरू जिला जेल में बंद था। पैरोल पर आने पर अनिल तो जेल लौट गया था, मगर कपिल पंडित भाग गया।
बता दें कि कपिल पंडित और उसके भाई अनिल की शादी पड़ोसी जिले झुंझुनूं के सूरजगढ़ उपखंड के गांव ठोठी के दो सग बहनों से हुई थी। कपिल के दो बेटे हैं। कपिल व अनिल के जेल जाने के बाद दोनों की पत्नियां ज्यादातर समय अपने मायके में रहती हैं।
राजेंद्र गढ़वाल की हत्या की
कपिल पंडित व उसका भाई अनिल शराब के धंधे से जुड़ गए थे। इन्होंने अपनी गैंग बना रखी थी। उसी दौरान बस चालक राजेंद्र गढ़वाल अवैध शराब बेचा करता था। शराब के धंधे में नुकसान होने के कारण दोनों भाइयों की राजेंद्र से दुश्मनी हो गई थी। कपिल और अनिल ने 5-6 साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर राजेंद्र गढ़वाल पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।
मीडिया से बातचीत में कपिल पंडित के वकील एडवोकेट रामनिवास गुर्जर कहते हैं कि राजेंद्र गढ़वाल हत्याकांड की जांच राजगढ़ के तत्कालीन सीआई विष्णुदत्त विश्नोई को सौंपी गई। 23 मई को विश्नोई ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीआई विश्नोई के सुसाइड के बाद पुलिस ने गढ़वाल मर्डर के आरोपी पंडित भाइयों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा था। बाद में इन्हें पकड़ भी लिया था।
हाल ही पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथी कपिल पंडित और राजिंदर जोकर फर्जी डॉक्युमेंट्स से दुबई भागने की योजना बना रहे थे। जिन्हें अरेस्ट किया गया। मुंडी और कपिल दोनों एक साथ ही रह रहे थे और कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निर्देश पर लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि लॉरेंस विश्नोई ने संपत नेहरा के अब कपिल पंडित के जरिए सलमान को मारने के दो बार और प्रयास किए। प्लान A के फेल हो जाने के बाद गैंग ने प्लान B तैयार किया था।
इस प्लान को गोल्डी बराड लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित को चुना था और यह तय हुआ था कि पनवेल फार्म हाउस जाने के वक्त हमला किया जाएगा। प्लान को एग्जिक्यूट करने के लिए कपिल पंडित मुंबई के पनवेल में सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और बाकी शूटर्स के साथ एक किराए का कमरा लेकर रुका था, क्योंकि यहीं सलमान का फार्म हाउस है। वो और उसके साथी यहां करीब डेढ़ महीने तक रुके। इन्होंने अपने कमरे में सलमान पर अटैक करने के लिए छोटे हथियार, पिस्टल और कारतूस भी जुटा रखे थे। कपिल ने यह भी पता कर लिया था कि सलमान खान हिट एंड रन मामले के बाद से गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में अपने फार्म हाउस पर आते हैं, तब उनके साथ शेरा ही मौजूद होता है।
एक महीने तक कपिल ने रैकी की थी।
10 सितम्बर को पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर कपिल पंडित को नेपाल बॉर्डर के नजदीक दार्जिलिंग में खारी बावड़ी के बीओपी पानी टंकी एरिये से गिरफ्तार कर लिया है। वो नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की फिराक में था। उसे फर्जी पासपोर्ट के जरिए काठमांडू से फ्लाइट पकड़कर दुबई में सेटल होना था। इसके लिए कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार के इशारे पर नेपाल में राजेंद्र जोकर नाम का गैंगस्टर उसकी मदद कर रहा था। पुलिस ने उसके साथ गैंगस्टर दीपक मुंडी और राजेंद्र जोकर को भी गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications