Rajasthan: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल राजस्थान में, तिजारा जैन मंदिर में करेंगे दर्शन
जयपुर, 9 अगस्त। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल राजस्थान में होंगे। वे यहां अलवर के तिजारा जैन मंदिर में आएंगे। न्यूज़ एजेंसी एनआईए ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जैन मंदिर पहुंचे थे।

सीएम गहलोत पहुंचे तिजारा
सीएम गहलोत सोमवार को अलवर जिले के तिजारा कस्बे पहुंचे थे। उन्होंने यहां चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए और फिर आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान उनके साथ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली सहित अन्य कांग्रेसी नेता और अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications