राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मार्च में देव दर्शन यात्रा पर जाएंगी जैसलमेर, ऐसे रहेगा कार्यक्रम
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश में देव दर्शन यात्रा पर हैं। इसी कड़ी में वसुंधरा राजे देवदर्शन यात्रा पर जैसलमेर जाएंगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने बैठक ली।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मार्च में देव दर्शन यात्रा पर जैसलमेर जाएंगी। वसुंधरा राजे की जैसलमेर देव दर्शन यात्रा को लेकर शेरगढ़ के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने स्थानीय सर्किट हाउस में वसुंधरा राजे समर्थक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में यह नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह नाचना, वरिष्ठ सदस्य जुगल बोहरा, सम प्रधान तने सिंह सोडा, उपाध्यक्ष हिम्मत राम चौधरी, कोषाध्यक्ष हुकमाराम प्रजापत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपी किशन, प्रेम सिंह सुल्ताना, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, रामगढ़ मनोहर सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, लक्ष्मण सिंह सुल्ताना सहित अनेक नेताओं ने वसुंधरा राजे की प्रस्तावित जैसलमेर देव दर्शन यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने सुझाव रखे एवं यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
देव दर्शन यात्रा से प्रदेश की खुशहाली की कामना
इस अवसर पर शेरगढ़ के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में असफल हो चुकी है। कांग्रेस का नेतृत्व बौखलाया हुआ है। बजट में लोक लुभावनी घोषणाओं के झांसी के साथ राजस्थान की जनता आने वाली नहीं है। पूर्व विधायक राठौड़ ने भाजपा के पिछले शासनकाल की उपलब्धि व विकास के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई राह खोली। वह भाजपा के सबका साथ सबका विकास के सूत्र को लेकर चलती हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे उसी तर्ज पर देव दर्शन यात्रा का शुभारंभ किया है। प्रदेश के हर क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक देवताओं देवी-देवताओं आराध्य देवों के यहां जा कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की आराधना करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications