Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Exit Poll 2023: क्‍या राजस्‍थान में चल गया अशोक गहलोत का जादू या सेफ खेल गए सर्वे वाले?

Exit Poll of Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान में इस बार के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर चली है या अशोक गहलोत का जादू। इसका एक तरफा अंदाजा गुरुवार को जारी हुए एग्जिट पोल भी नहीं लगा सके। अब मतगणना ही असलियत बता सकती है।

30 नवंबर को तेलंगाना में अंतिम चरण का मतदान समाप्‍त होते हुए ही राजस्‍थान समेत पांच राज्‍यों छत्‍तीसगढ़, मिजोरम, मध्‍य प्रदेश व तेलंगाना चुनाव को लेकर एग्जिट पोल का पिटारा खुला।

Exit Poll of Rajasthan Election 2023

राजस्‍थान में ये बना रहे भाजपा की सरकार

आधा दर्जन से ज्‍यादा सर्वे एजेंसियों व न्‍यूज चैनलों ने विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल जारी किए। इनमें एबीपी न्‍यूज-सी वोटर, टाइम नाऊ ईटीजी, रिपब्लिक टीवी, दैनिक भास्‍कर व टीवी9 आदि ने भाजपा को स्‍पष्‍ट मिलने का अनुमान लगाया है। भाजपा को सौ या उससे ज्‍यादा सीटें दे रहे हैं।

राजस्‍थान में ये बना रहे कांग्रेस की सरकार

सिर्फ आजतक-एक्सिस माय इंडिया व इंडिया टीवी-सीएनएक्‍स का एग्जिट पोल ही राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं। आजतक ने कांग्रेस को 86 से 106 सीट और इंडिया टीवी ने 94 से 104 सीट दी है। अगर इनका एग्जिट पोल ही नतीजा बना तो राजस्‍थान में भाजपा की बजाय कांग्रेस की सरकार भी बन सकती है।

Exit Poll of Rajasthan Election 2023

क्‍या सेफ खेल रहे एग्जिट पोल?

आजतक का एग्जिट पोल राजस्‍थान में कांग्रेस को 86 से 106 और भाजपा को 80 से 100 सीटें दे रहा है। न्‍यूनतम व अधिकतम सीटों के बीच 20 सीटों के बीच मार्जिन ज्‍यादा है। वहीं, इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में न्‍यूनतम व अधिकतम सीटों के बीच 10 सीटों का फासला है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि ये दोनों ही एग्जिट पोल सेफ खेल रहे हों। या फिर अशोक गहलोत का जादू चल जाने की वजह सटीक अनुमान नहीं लगा पा रहे हों।

खुद अशोक गहलोत क्‍या बोले?

एग्जिट पोल नतीजे सामने आने से पहले राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की थी और कहा कि एग्जिट पोल, सट्टा बाजार और चैनल कुछ भी कहे, मगर उन्‍हें पूरा भरोसा है कि राजस्‍थान में इस बार कांग्रेस सरकार वापसी करेगी। इसकी सीएम गहलोत ने सत्‍ता विरोधी लहर नहीं होने समेत तीन वजह भी गिनाई थी। अशोक गहलोत के दावे व एग्जिट पोल के नतीजों की हकीकत 3 दिसंबर को मतगणना से सामने आएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+