Rajasthan Exit Poll 2023: राज्यवर्धन राठौड़ ने दी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया, कहा-'लोग परिवर्तन चाहते'
Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में बीजेपी सांसद झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एग्जिट पोल को लेकर प्रतिकिया दी है। राठौड़ ने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। मुझे यकीन है कि बीजेपी राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। मुकाबला केवल एग्जिट पोल तक ही सीमित है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में होगा।
राजस्थान के लोग परिवर्तन चाहते
राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जैसा मैंने लोगों से सुना था राजस्थान की जनता में इस बार साइलेंट वोट किया है। एग्जिट पोल वालों ने उनसे पूछा भी होगा तो जनता ने साफ तौर पर कुछ बताया नहीं होगा। जनता में परिवर्तन का अंडर करंट है। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

जनता ने भाजपा को प्रचंड वोट दिया
Recommended Video
राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर एग्जिट पोल तक ही सीमित है। कांग्रेस वाले चुनाव परिणाम तक खुश हो लें। मतगणना में 3 दिसंबर को नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएंगे। राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। जनता अधूरे मन से काम नहीं करती है। आप पुराना रिकॉर्ड उठा कर देख लीजिए। जब भी भाजपा की तरफ वोट पड़ा है तो प्रचंड वोट पड़ा है। जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications