Rajasthan Exit Poll 2023: एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले प्रताप सिंह खाचरियावास, कहा-'कांग्रेस जीत रही है'
Rajasthan Exit Poll 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों पर राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि एग्जिट पोल और सर्वे बता रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस जीत रही है। बीजेपी के लोग धोखेबाज हैं। वो सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते हैं। कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाएगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
राजस्थान में कांग्रेस जीत रही
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि एग्जिट पोल को लेकर अलग-अलग सर्वे कांग्रेस को ही ऊपर बता रहे हैं। कांग्रेस जीत रही है। बीजेपी वाले फ्रॉड लोग हैं। जब-जब भाजपा केंद्र में आती है। हिंदू खतरे में आ जाता है। भाजपा डराने का काम करती है। देश में बरसों से हिंदू और मुसलमान साथ रह रहे हैं। भाजपा हिंदुओं को कमजोर करती है। सनातन धर्म को मानने वालों को कमजोर और कायर बताती है बीजेपी। कोई किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कर सकता है। भाजपा वाले हिंदू मुसलमान पर चुनाव लड़ते हैं। भाजपा पर बैन होना चाहिए।

हमारी सरकार की योजनाएं और काम बोल रहा
Recommended Video
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गहलोत सरकार की योजनाएं और काम बोल रहा है। राजस्थान में कांग्रेस रिपीट कर रही है। जय श्री राम पूरे देश का नारा है। यह अकेले बीजेपी का नारा नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना रही है।
#WATCH | On exit polls, Rajasthan Minister and Congress leader Pratap Khachariyawas says, "Exit polls, surveys are showing that Congress is winning in Rajasthan. People of the BJP are frauds. They only do Hindu-Muslim...Congress will form govt in Rajasthan, Madhya Pradesh and… pic.twitter.com/lI0hVVtD7z
— ANI (@ANI) November 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications