राजस्‍थान चुनाव 2023: 70 में से 50 से ज्‍यादा MLA पर फिर दांव लगाएगी BJP, जानिए किसे नहीं मिलेगा टिकट?

Rajasthan BJP Candidates Second List: राजस्‍थान भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की सेकंड लिस्‍ट जारी करने वाली है। दूसरी सूची में कई विधायकों के भी टिकट कट सकते हैं।

Rajasthan BJP Candidates List: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्‍याशी उतारने में भाजपा ने कांग्रेस ने बाजी मार रखी है। भाजपा ने 41 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी जबकि कांग्रेस की अभी एक भी सूची नहीं आई। भाजपा ने पहली सूची में सात मौजूदा सांसदों पर भी दांव लगाया है।

अब भाजपा की दूसरी सूची का हर किसी को इंतजार है। राजस्‍थान भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में गुरुवार को दिल्‍ली में हो रही है। इसमें भाजपा की 200 सीटों में से शेष 159 टिकटों पर मंथन होगा। देर शाम तक दूसरी सूची भी जारी होने की खबरें हैं। शेष सीटों पर भाजपा ने सिंगल और दो नाम के पैनल तैयार किए हैं।

Rajasthan Elections 2023 BJP List

राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों में से 70 पर भाजपा के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा इन 70 में से 50 से ज्‍यादा विधायकों को फिर से मैदान में उतार सकती है। 75 साल से ज्‍यादा उम्र के विधायक, पार्टी से निलंबित, सरकार पर संकट के समय विधानसभा से गायब रहने वाले विधायक और जिन विधायकों के खिलाफ बहुत ज्‍यादा एंटीइंकंबेंसीर है। उनको छोड़कर शेष को फिर मौका मिल सकता है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्‍थान में भाजपा के पांच से सात विधायकों के खिलाफ ज्‍यादा एंटीइंकंबंसी है। तमाम प्रयासों के बावजूद इसे सुधारने में सफलता नहीं मिलने के कारण राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में इन विधायकों का टिकट कट सकता है। ये विधायक जयपुर, चूरू, बारां, अजमेर और बीकानेर जिले से आते हैं।

पहली टिकट में एक विधायक का टिकट कटा

राजस्‍थान में भाजपा इस बार विधायकों के टिकट भी काट रही है। पहली सूची में जयपुर की विद्याधरनगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काट दिया। उनकी जगह राजसमंद सांसद दीया कुमारी को उम्‍मीदवार बनाया है। नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं और वंशवाद को भी जगह नहीं।

वो विधायक जो विधानसभा से गायब मिले

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में उन पांच विधायकों के भी टिकट कट सकते हैं, जो साल 2020 में अशोक गहलोत-सचिन पायलट की सियासी खींचतान के चलते विधानसभा में वोटिंग की जरूरत पड़ी थी तो ये पांच विधायक विधानसभा ही नहीं पहुंचे थे। ऐसे में इन पर पार्टी चुनाव में भरोसा शायद ही करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+