Rajasthan Election: कौन हैं राजपाल सिंह शेखावत? अमित शाह का कॉल आने पर वापस उठाया नामांकन
जयपुर शहर की झोटवाड़ा सीट पर भाजपा के बागी प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत को नाम वापसी के लिए अमित शाह ने कॉल किया।
Amit Shah in Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में नौ नवंबर को नामांकन वापसी का दिन था। दिनभर बागियों के साथ समझाइश का दौर चला। कई बागी नेताओं ने नाम वापस भी ले लिया।
नाम वापसी के लिए भाजपा के एक बागी को दिल्ली से गृह मंत्री अमित शाह तक को कॉल करना पड़ा है। शाह के कॉल के बाद भाजपा के इस नेता ने नाम वापस भी ले लिया।

हम बात कर रहे हैं राजपाल सिंह शेखावत। जयपुर शहर की वीआईपी सीट झोटवाड़ा टिकट नहीं मिलने पर राजपाल सिंह शेखावत ने बगावत कर दी थी।
भाजपा ने झोटवाड़ा सीट पर जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा। ऐसे में राजपाल सिंह शेखावत ने निर्दलीय पर्चा भर दिया था।
मीडिया की खबरों की मानें तो वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी नेता राजपाल सिंह नाम वापसी के आखिरी दिन गुरुवार तक चुनाव मैदान में डटे हुए थे, मगर गुरवार को शेखावत के पास अमित शाह का कॉल आया। उसके बाद शेखावत ने पर्चा वापस ले लिया।
पर्चा वापस लेने के बाद राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को हराना जरूरी है। इसलिए अमित शाह से टेलीफोन पर बाचतीत होने के बाद नाम वापसी का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications