Rajasthan : जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी एक वोट से जीतीं
जयपुर, 23 दिसम्बर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2021 में जिला प्रमुख बनाने में सत्तादल कांग्रेस ने बाजी मारी है। राजस्थान में चार में से तीन जिलों में कांग्रेस के जिला प्रमुख बने हैं। जबकि कोटा जिला प्रमुख पद पर भाजपा जीती है।राजस्थान पंचायती राज चुनाव के नतीजे आने से पहले बाड़ेबंदी और पूर्ण बहुमत के बाद भी कई जगह उलट फेर की संभावना बनी हुई थी। कोटा में भाजपा का बहुमत था, लेकिन बारां में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद अपना उम्मीदवार नहीं जितवा पाई।
Recommended Video

कौन कहां से जिला प्रमुख?
- उर्मिला जैन पत्नी प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख बारां कांग्रेस
- मुकेश मेघवाल, जिला प्रमुख कोटा भाजपा
- शिमला देवी, जिला प्रमुख करौली कांग्रेस
- कुलदीप इंदौरा, जिला प्रमुख श्रीगंगानगर कांग्रेस

करौली चुनाव परिणाम
करौली में जिला प्रमुख पद पर एससी महिला सीट रिजर्व थी। यहां कांग्रेस की शिमला देवी को निर्विरोध जिला प्रमुख बनाया गया है। जिले की 8 सीट पर प्रधान के चुनाव संपन्न हुए हैं। मंडराई, करौली, हिंडौन और श्रीमहावीरजी, टोडाभीम में प्रधान की सीट कांग्रेस के खाते में गई।
मासलपुर पंचायत समिति भाजपा की रामपति देवी प्रधान बनी हैं। सपोटरा पंचायत समिति से भाजपा की कमली देवी, करौली पंचायत समिति से कांग्रेस की हुकम बाई, मंडरायल प्रधान पद पर कांग्रेस की गीता देवी और श्रीमहावीरजी में कांग्रेस की राजकुमारी निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं।
बारां चुनाव परिणाम
बारां कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया जिला प्रमुख बनी हैं। उन्होंने एक वोट से यहां जीत दर्ज की है। छबड़ा पंचायत समिति में भाजपा के उम्मीदवार हरिओम नागर और किशनगंज से किरण बैरवा निर्विरोध चुने गए हैं। बारां पंचायत समिति मे भाजपा के मोरपाल सुमन, अंता में भाजपा के प्रखर कौशल, शाहाबाद पंचायत समिति से काग्रेंस की कांतीबाई मेहता विजेता घोषित किया गया है।

कोटा चुनाव परिणाम
कोटा में भाजपा के मुकेश मेघवाल जिला प्रमुख बने हैं। कोटा की लाडपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू यहां से प्रधान बने हैं। खैराबाद पंचायत समिति से बीजेपी की कलावती फौजी ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया है।

श्रीगंगानगर चुनाव परिणाम
कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा श्रीगंगानगर जिला प्रमुख बने हैं। श्रीगंगानगर पंचायत समिति में कांग्रेस के सुरेंद्र पाल सिंह प्रधान बने हैं। करणपुर की सीट पहले से कांग्रेस के खाते में जा चुकी है। यहां गोमती देवी निर्विरोध चुनी गईं।












Click it and Unblock the Notifications