राजस्थान: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण कार्यक्रम, अजमेर प्रभारी मंत्री ने की 120 स्कूटी वितरित
राजस्थान में अजमेर के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने वैशाली नगर स्थित बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण कार्यक्रम में 120 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की है।

राजस्थान में अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने रविवार को वैशाली नगर स्थित बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण कार्यक्रम में 120 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की। प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया ने कहा कि दिव्यांगों को दैनिक जीवन में सामान्य व्यक्ति से अधिक संघर्ष करना पड़ता है। सरकार इनके संघर्ष को कम करने के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में ही एक कार्य है। एक ही साल में 120 दिव्यांगों को स्कूटी देना अपने आप मेें एक रिकॉर्ड है। दिव्यांगों का चिन्हीकरण कर लाभान्वित करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाभान्वित होने से दिव्यांगों का जीवन आनन्दित होगा। वे मुख्य धारा की रफ्तार के अनुसार चल पाएंगे। अपने व्यवसाय तथा कार्यक्षेत्र में अच्छी गुणवता के साथ कार्य कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी दिव्यांगों को स्कूटी उपहार में दी है। बजट ने प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र तथा राज्य को आगे लाने का कार्य किया है। उन्होंने राज्य का भूगोल बदल दिया है। नए जिले तथा संभाग बना कर प्रशासन को आमजन के और नजदीक पंहुचा दिया। जिला कलक्टर अंश दीप ने कहा कि राज्य में सबसे बडी संख्या में स्कूटी वितरण का कार्यक्रम आज अजमेर में हुआ। पहले के मुकाबले स्कूटी वितरण की संख्या बढ़ी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से दिव्यांगों को मिलने वाले अवसरों मेें वृद्धि होगी। वे सामान्य व्यक्ति की तरह कार्य करेंगे। बधिर विद्यालय दिव्यांगों को प्रशिक्षित कर बेहतर नागरिक तैयार कर रहा है। इसी प्रकार दिव्यांग क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रयास करने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications