राजस्थान: गहलोत सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना आमजन को मिल रहा लाभ, अब तक 1.38 करोड़ परिवार पंजीकृत

राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों लोगों को निशुल्क इलाज मिल रहा है। इस योजना के चलते राजस्थान स्वास्थ्य बीमा की कवरेज में प्रदेश देश में पहले पायदान पर है।

ashok gehlot

राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों लोगों को निशुल्क इलाज मिल रहा है। इस योजना के चलते राजस्थान स्वास्थ्य बीमा की कवरेज में प्रदेश देश में पहले पायदान पर है। प्रदेश की करीब 88 फीसदी जनसंख्या स्वास्थ्य बीमा के दायरे में है। स्वास्थ्य बीमा का यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 के भाषण में कहा कि हमारा प्रदेश निशुल्क यूनिवर्सल हेल्थ केयर उपलब्ध कराने वाला देश का एकमात्र राज्य बन गया है। निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए हमारे द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत वर्तमान में 3 हजार 700 करोड़ रुपये व्यय कर लगभग 1.38 करोड़ परिवारों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 32 लाख से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।

चिरंजीवी बीमा कवर दस लाख से बढ़ाकर 25 लाख

चिरंजीवी योजना में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 10 लाख रुपये के बीमा कवर को बढ़ाकर 25 लाख रुपए किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, लघु एवं सीमांत कृषक, कोविड अनुगृह, संविदा कार्मिकों और सामाजिक- आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों का पूरा प्रीमियम भरा जा रहा है। अब इसका दायरा बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का प्रीमियम भी राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा। योजना में कॉकलियर इ्प्लांट, बोनमेरो एवं ऑर्गन, किडनी, हार्ट, लिवर ट्रांसप्लांट, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सहित अन्य गंभीर बीमारियों का भी निशुल्क इलाज किया जा रहा है। अब राजस्थान के बाहर के अस्पतालों में ट्रांसप्लांट कराने पर भी बीमा पैकेज की सीमा तक राशि का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+