राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा "ERCP पर जनता को गुमराह करना बंद करें"
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रदेश में आकर वे यहां की जनता को प्यासा ही रखना चाहते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रदेश में आकर वे यहां की जनता को प्यासा ही रखना चाहते हैं। इस मसले पर प्रधानमंत्री जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे इस परियोजना को अब दो राज्यों का मुद्दा बता रहे हैं। जबकि दोनों राज्यों राजस्थान और मध्यप्रदेश ने ही तो वर्ष 2005 में इस योजना का खाका बनाया था। जिसे बाद में प्रदेश में भाजपा शासनकाल के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने तैयार करके पेश किया था। पिछले विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर और जयपुर में सभाओं के दौरान पूर्वी राजस्थान की इस परियोजना को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की बात की थी। लेकिन पीएम मोदी अब इसे दो राज्यों का मसला बताकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी को बड़ा दिल रखना चाहिए। जनता को प्यासा क्यों रखना चाहते हो।

ईआरसीपी जनकल्याणकारी परियोजना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि यह परियोजना जन कल्याणकारी है। 13 जिलों के लाखों लोगों को लाभान्वित करने वाली है। इससे न केवल कृषि भूमि की सिंचाई होगी। बल्कि ग्रामीणों के पीने के पानी की भी व्यवस्था होगी। अब इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने में कहां दिक्कत है। जबकि खुद प्रधानमंत्री ने उनको आश्वासन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications