राजस्‍थान CM अशोक गहलोत के पैर में चुभी नुकीली चीज, SMS हॉस्पिटल ले जाना पड़ा

सीएम अशोक गहलोत का पैर फैक्‍चर हो गया है। उनका जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में इलाज चला।

राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत के पैर में चोट लगी है। किसी नुकीली चीज पैर में चुभने के कारण उनको जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल लेकर जाना पड़ा है। हालांकि सीएम गहलोत की स्थिति ठीक है। उनके दाहिने पैर के अंगूठे में चोट आई है।

 Ashok Gehlot Leg fracture

गुरुवार शाम करीब छह बजे चोट के बाद सीएम अशोक गहलोत को चलने में तकलीफ होने पर उनको सवाई मानसिंह अस्‍पताल (एसएमएस) के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। यहां पर चिकित्‍सकों ने एक्सरे, ईसीजी समेत तमाम रूटीन चेकअप किए।

ओएसडी लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री गहलोत अभी पूरी तरह से ठीक हैं। उनके पैर में मामूली चोट आई है। मुख्यमंत्री के साथ पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत और पौत्री भी हॉस्पिटल पहुंचीं।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी समेत अन्य नेता भी एसएमएस पहुंचे। रात करीब 8 बजे अस्‍पताल से सीएम गहलोत को छुट्टी दे दी। उन्‍हें घर पर कुछ दिन आराम करने सलाह दी गई है।

रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम अशोक गहलोत ने जानकारी देते हुए लिखा कि 'आज बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है। SMS अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं। फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+