राजस्थान: प्रदेश में रीपीट होने की तैयारी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, इस कंपनी के दम पर जीतेंगे चुनाव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सीएम गहलोत ने इसके लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन बॉक्स को विधानसभा चुनाव प्रचार का काम सौंपा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सीएम गहलोत ने इसके लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन बॉक्स को विधानसभा चुनाव प्रचार का काम सौंपा है। यह कंपनी पहले सचिन पायलट के साथ काम कर चुकी है। डिजाइन बॉक्स कंपनी चलाने वाले नरेश अरोड़ा की टीम दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सचिन पायलट के साथ काम कर रही थी। अब सीएम गहलोत ने पायलट की भरोसेमंद कंपनी के सहारे दांव खेलने फैसला किया है। सूत्रों की माने तो अशोक गहलोत और उनकी टीम के साथ आपसी बैठकों के बाद नरेश अरोड़ा ने राजस्थान में काम भी शुरू कर दिया है। राजस्थान के बजट से पहले प्री बजट टैग लाइन में इस काम की झलक भी दिखी। बजट की टैग लाइन "बचत, राहत, बढ़त" टैग लाइन के साथ इसका प्रचार डिजाइन बॉक्स के सुझाव पर ही किया गया।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कर चुके काम
डिजाइन बॉक्स कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ दो साल से काम का रही है। चंडीगढ़ के नरेश अरोड़ा ने कुछ साथियों के साथ मिलकर 2011 में कंपनी बनाई थी। डिजाइन बॉक्स पहली बार कांग्रेस की प्रचार कमेटी के 2019 में कंपनी को प्रचार की जिम्मेदारी में प्रमुख भूमिका के लिए चुने जाने के बाद चर्चा में आई। इसके बाद साल 2021 में कंपनी के चंडीगढ़ और मोहाली स्थित ऑफिस में इककम टैक्स रेड पड़ी थी। डिजाइन बॉक्स के प्रमुख नरेश अरोड़ा ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था। अरोड़ा का आरोप था कि उन्हें और उनके साथियों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि वो विपक्ष और मुख्य रूप से कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये छापा फर्म को डराने के लिए था। ताकि वे भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए काम न करें। यह दुर्भाग्य की बात है कि इतना ताकतवर होने के बाद भी सत्ता पक्ष को विपक्ष के साथ काम करने वालों को डराना-धमकाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications