राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी है। सीएम गहलोत ने इस पर्व को सूर्यदेव की उपासना का पर्व बताया है। सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से सावधानीपूर्वक पतंगबाजी करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, उदारता, दान और धर्म परायणता का यह पर्व जीवन में उत्साह और उमंग का संचार बढ़ाता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व सांस्कृतिक एकता और सद्भाव की मिठास दिलों में घोलता है।
सीएम गहलोत ने कहा कि पतंगों की तरह अपने लक्ष्यों को भी ऊंचाईयां देने के लिए अथक प्रयास करते रहें। अपने व्यवहार में गुड़ एवं तिल जैसी मिठास और गर्माहट बनाए रखें। असीम प्रेम के प्रतीक पर्व पर प्रदेशवासी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सावधानीपूर्वक पतंगबाजी करें, जिससे कि किसी भी व्यक्ति और पक्षी को क्षति नहीं पहुंचे।













Click it and Unblock the Notifications