Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर, सरदार शहर में किया एकतरफा जीत का दावा

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार से दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम गहलोत दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम और पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। इससे पहले ही सीएम गहलोत ने सरदार शहर में दावा किया कि उपचुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की बातों में दम नहीं है। कांग्रेसी है चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी।

ashok gehlot

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भरवाने पहुंचे सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारशहर से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा का नामांकन भरवाने गुरुवार को सरदारशहर पहुंचे। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 8 में से 6 उपचुनाव हम जीते हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। भाजपा तीसरे नंबर पर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने अभी तक जो फैसले लिए हैं। हिंदुस्तान में किसी भी राज्य में नहीं हुए हैं। ऐसे फैसले हमने किए हैं। चाहे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना हो या चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा योजना हो। कांग्रेस सरकार में एक से बढ़कर एक फैसले हो रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा की इसलिए मैं समझता हूँ कि जनता समझ रही है। हमारे हितों की रक्षा करने वाली सरकार कांग्रेस की सरकार है।

ashok gehlot

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा विचलित

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की है। यात्रा बहुत शानदार चल रही है। पूरे देश में एक संदेश गया है कि राहुल गांधी क्या चाहते हैं। महंगाई कम हो, बेरोजगारी कम हो और शांति प्रेम भाईचारे की राजनीति हो। हिंसा नहीं हो। यही तो मुद्दे हैं जो जनता के दिलों दिमाग के मुद्दे हैं। वही राहुल गांधी के दिमाग में हैं। इसलिए भाजपा विचलित हो गई है। भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल प्रचार कर रही है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+