Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पायलट की राह होगी आसान

जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने पर सहमति नहीं दी है। पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होनी है। अध्यक्ष पद को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। राहुल गांधी फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनने से इंकार कर देते हैं तो पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आ रहा है। अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस बैकफुट पर है। पार्टी के विकल्प बहुत कम है। अगर अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया तो राजस्थान में सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान हो सकती है।

ashok gahlot

गहलोत अध्यक्ष बनने को राजी नहीं

कांग्रेस में अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से इनकार करते हैं तो माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गहलोत ओबीसी नेता है। सूत्रों के मुताबिक गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए अभी अपनी सहमति नहीं दी है। लेकिन अगर गहलोत मान जाते हैं तो इसका सीधा फायदा उनके नजदीकी प्रतिद्वंदी राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को होगा। सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पायलट ने जुलाई 2020 में गहलोत के खिलाफ बगावत की थी। उसके बाद वे वापस पार्टी में शामिल हो गए थे। तब से पायलट मुख्यमंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी खुद उनके धैर्य की तारीफ कर चुके हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी सामने आ रहा है। वह पार्टी के दलित नेता है और राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। उन्हें भी इस पद के लिए मनाया जा सकता है। लेकिन मलिकार्जुन खड़गे की उम्र और स्वास्थ्य बाधा बन सकते है।

rahul gandhi

चुनाव प्रक्रिया टाले जाने की भी संभावना

कांग्रेस में अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होनी है। लेकिन संभावना इस बात की भी पूरी है कि चुनाव प्रक्रिया को टाला जा सकता है। पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली महंगाई विरोधी रैली को भी आगे खिसका दिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि महंगाई पर हल्ला बोल रैली जो 28 अगस्त को होनी थी। वह अब सितंबर में होगी। सोनिया गांधी भी दोबारा कोविड-19 संक्रमित हो गई है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगी और रामलीला मैदान पर रैली को संबोधित करेंगी। एआईसीसी महासचिव ने पार्टी मुख्यालय पर पदाधिकारियों और प्रदेश नेताओं की बैठक ली और विरोध कार्यक्रम पर चर्चा की। हाल ही में संपन्न संगठन चुनावों पर भी चर्चा की गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थे।

mallikarjun kharge

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+