Rajasthan Budget highlights: 20 साल पुरानी परम्परा बदलते हुए दीया कुमारी ने बजट में की ये बड़ी घोषणाएं
Diya Kumari Budget Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल शर्मा ने 8 फरवरी 2024 को अपना पहला बजट पेश किया है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
राजस्थान में 20 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि वित्त मंत्री के रूप में सीएम के अलावा कोई बजट पेश कर रहा है, क्योंकि अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे की सरकार में वित्त मंत्रालय खुद सीएम के पास ही रहा था।

राजस्थान बजट की प्रमुख घोषणाएं
-70 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा
-5 लाख परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री
-वाहनों की एनिवेयर फिटनेस टेस्ट की सुविधा
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी
-पुलिस मॉडर्नाइजेशन के लिए 200 करोड़ का बजट
-मीसाबंदियों को 20 हजार रुपए की पेंशन देने की घोषणा
-मीसाबंदियों को 4000 रुपए की मेडिकल सुविधा
-25 लाख ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा
- जयपुर शहर में मेट्रो का भी होगा विस्तार
-टोंक रोड के साथ सीतापुरा, अंबाबाड़ी से विद्यानगर तक भी जयपुर मेट्रो
-जयपुर-उदयपुर-कोटा जैसे बड़े शहरों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें
-PMU का गठन कर 5 लाख घरों को सोलर से करेंगे कनेक्ट
-स्टेट रोड फंड में 1500 करोड़ का प्रावधान
-विकास से वंचित विधानसभाओं के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान
-450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
-किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर 'गोपाल क्रेडिट कार्ड' की घोषणा।
-महाराणा प्रताप के जीवन काल से जुड़े हुए स्थान जैसे चावंड, कुंभलगढ़, देवेर, हल्दीघाटी, गोगुंदा व उदयपुर आदि को महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट से जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे।
दीया कुमारी का शायराना अंदाज
'आपणो अग्रणी राजस्थान' की थीम पर राजस्थान बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी का शायराना अंदाज भी दिखा। दीया कुमारी ने शिव मंगल सिंह सुमन की पंक्तियां बोली-
गति प्रबल पैरों में भरी
फिर क्यो रहूं दर दर खड़ा
जब आज मेरे सामने
है रास्ता इतना पड़ा
जब तक न मंजिल पा सकूं
तब तक नहीं विराम है
चलना मेरा काम है
चलना मेरा काम है












Click it and Unblock the Notifications