BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का संकल्प : 'कांग्रेस को हराने तक साफा नहीं बांधूंगा, शाम का भोजन भी बंद'
जयपुर, 04 फरवरी। राजस्थान के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 होने जा रहे हैं। यह चुनावी रंग राजस्थान के नेताओं पर भी चढ़ रहा है। इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

2023 में है राजस्थान विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार की सत्ता में वापसी का दावा करते करते सतीश पूनिया राजस्थान से अशोक गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ने का संकल्प ले लिया। हालांकि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं।

सत्ता के लिए सतीश पूनिया का संकल्प
गुरुवार को सतीश पूनिया अलीगढ़ में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने गए थे। इस दौरान पूनिया ने कहा कि वे संकल्प लेते हैं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को हराने तक ना साफा बांधेंगे और ना ही शाम का भोजन करेंगे।

सचिन पायलट ने भी लिया था संकल्प
राजस्थान की सत्ता के लिए नेताओं का संकल्प कोई नई बात नहीं है। सतीश पूनिया से पहले सचिन पायलट ने भी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जयपुर स्थित कांग्रेस पीसीसी मुख्यालय में काउंटडाउन घड़ी लगाई थी। उस वक्त सचिन पायलट पीसीसी चीफ थे। उन्होंने भी संकल्प लिया था कि कांग्रेस की सरकार बनने तक वे साफा नहीं बांधेंगे।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications